शुगर में दूध कितना पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:20


शुगर में दूध पीना चाहिए कि नहीं?

अगर आप सोच रहे हैं कि डायबिटीज में दूध पीना चाहिए या नहीं, तो आपको बता दें कि शुगर में दूध पी सकते हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, दूध का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर को बढ़ने नहीं देता है। साथ ही इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पेप्टाइड्स पाए जाते हैं, जो इंसुलिन सेंसटिविटी और ग्लूकोज टोलरेंस को संतुलित रखते हैं। हालांकि, इस समय क्रीमी और हाई फैट दूध के सेवन से बचना चाहिए। साथ ही दूध में अतिरिक्त शुगर और स्वीटनर के इस्तेमाल से बचना चाहिए। बेहतर है बिना फैट वाले या लो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करें।
डायबिटीज में दूध पीने के फायदे

शुगर में दूध के फायदे अनेक हैं। ये फायदे न सिर्फ शुगर के लक्षण को कम करने में मदद कर सकते हैं, बल्कि अन्य स्वास्थ्य फायदे भी पहुंचा सकते हैं, जो डायबिटीज में होने वाली जटिलताओं को भी दूर रख सकते हैं। मधुमेह में दूध पीने के लाभ कुछ इस प्रकार हैं:

हड्डियों को स्वस्थ रखे

डायबिटीज में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे बोन फ्रैक्चर होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में शुगर में दूध पीने से इस समस्या के जोखिम को कम किया जा सकता है। दरअसल, दूध में विटामिन डी और कैल्शियम होते हैं, जो डायबिटिक्स की हड्डियों को मजबूत रखने में मदद कर सकते हैं।

नींद में सुधार

शुगर में दूध के फायदे नींद को बेहतर करने के लिए भी देखे जा सकते हैं। डायबिटीज के कुछ मरीजों को ठीक से नींद नहीं आती है। इस समस्या से छुटकारा पाने में दूध मदद कर सकता है। दूध में मेलाटोनिन और एमिनो एसिड ट्राइटोफन पाया जाता है, जो नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। इससे बेहतर नींद आ सकती है। ऐसे में मधुमेह रोगियों के लिए रात में दूध पी सकते हैं।

ब्लड प्रेशर में नियंत्रण

डायबिटीज की समस्या होने पर व्यक्ति का ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है । ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए दूध का सेवन मददगार हो सकता है। वैज्ञानिक अध्ययन की मानें, तो डेयरी प्रोडक्ट में पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में सहायक होते हैं।

वहीं, दूध में भी कुछ खास तरह के प्रोटीन होते हैं, जिन्हें बायोएक्टिव पेप्टाइड्स कहा जाता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इससे उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम किया जा सकता है, जिससे डायबिटीज की जटिलताओं से बचाव हो सकता है।

तनाव से राहत

डायबिटिक्स अक्सर तनाव का अनुभव करते हैं। इस तनाव से राहत दिलाने में दूध मददगार हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, दूध में मौजूद कैल्शियम तनाव से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है। इसके साथ ही दूध में अमीनो एसिड (एक तरह का प्रोटीन) होता है, जो मस्तिष्क स्वास्थ्य और मस्तिष्क के कार्य प्रणाली को बेहतर करने का काम कर सकता है। इससे तनाव और डिप्रेशन से राहत मिल सकती है।

इसके अलावा, मधुमेह रोगियों के लिए रात में दूध पी सकते हैं। दरअसल, एक शोध में यह बात सामने आयी है कि रात में दूध पीने से न सिर्फ तनाव कम हो सकता है, बल्कि नींद भी अच्छी आती है।

प्रोटीन से समृद्ध

शुगर में दूध के फायदे शरीर में प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए हो सकता है। दरअसल, प्रोटीन ग्लूकोज़ या कार्ब्स के अवशोषण को धीमा करने का काम करता है, जिससे कि शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। साथ ही प्रोटीन लंबे समय तक पेट को भरा रखता है, जिससे कि भूख को शांत रखा जा सकता है। इससे अतिरिक्त आहार के सेवन से बचा जा सकता है, जो शुगर में वजन बढ़ने का जोखिम कम कर सकता है।
डायबिटीज में कौन-सा दूध पीना चाहिए?

बाजार में कई तरह के दूध उपलब्ध हैं। ऐसे में डायबिटीज में कौन सा दूध पीना चाहिए, यह जानना जरूरी है। इस समय जिन लोगों को लैक्टोज़ इन्टोलेरेंस की समस्या है, वे आलमंड, सोया, लो फैट मिल्क का सेवन कर सकते हैं।

आलमंड मिल्क – यह दूध हल्का मीठा, कैल्शियम से समृद्ध और लैक्टोज फ्री होता है। एक कप आलमंड मिल्क में 36.6 कैलोरी, 3.2 g कार्ब्स और 0.195 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। इसे सुबह के नाश्ते के साथ लेना बेहतर होता है।
सोया मिल्क- सोया मिल्क एक हाई कैल्शियम, डेयरी-फ्री विकल्प है। यह विटामिन बी -12, कैल्शियम, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम में उच्च है।
लो फैट मिल्क- इस लो फैट मिल्क से वजन बढ़ने का जोखिम कम ही सकता है। साथ ही एक कप दूध में 12 g कार्ब्स और 8 g प्रोटीन होता है, जो इसे मधुमेह रोगियों के लिए बेहतर बनाता है।

डायबिटीज में कब और कितना दूध पिएं

डायबिटीज में कब दूध पिएं

मधुमेह में दिन के किसी भी समय दूध पी सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम के लिए सुबह नाश्ते के साथ शुगर फ्री दूध पी सकते हैं या रात में सोने से पहले दूध पी सकते हैं।

डायबिटीज में कितना दूध पिएं

अब सवाल आता है कि मधुमेह में दूध कितना पीना चाहिए, तो बता दें कि इस समय दिन में दो बार एक-एक कप फैट फ्री और शुगर फ्री दूध पी सकते हैं। यदि डायबिटीज के साथ किसी तरह की अन्य समस्या है या डायबिटीज के गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो दूध को आहार में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

क्या मधुमेह रोगी रात में दूध पी सकते हैं?

अब सवाल यह आता है कि क्या मधुमेह रोगियों के लिए रात में दूध पी सकते हैं। जी हाँ, मधुमेह के रोगी रात में दूध पी सकते हैं। रात में सोने से पहले डायबिटिक्स एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। इससे उन्हें बेहतर नींद आ सकती है। साथ ही यह स्ट्रेस को भी कम कर सकता है। आप चाहें तो बिना हल्दी का भी दूध पी सकते हैं। वहीं, अगर किसी को एसिडिटी की समस्या है तो रात में दूध का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
डायबिटीज में अधिक दूध पीने से होने वाले नुकसान

शुगर में दूध के फायदे तो होते हैं, पर इसे अधिक मात्रा में पीने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इन नुकसानों के बारे में हम नीचे बता रहे हैं।

डायबिटीज में अधिक मात्रा में दूध पीने से कुछ लोगों को गैस और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
कई बार मधुमेह में ज्यादा दूध पीने से एलर्जी होने का जोखिम बढ़ जाता है।
अगर मधुमेह में कोई अधिक मात्रा में हाई फैट वाला दूध का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल और वजन बढ़ सकता है।
दूध में शुगर है, दरअसल, इसमें लैक्टोज़ नाम का एक शुगर का प्रकार होता है। ऐसे में अन्य कार्बोहायड्रेट युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन की तरह ही दूध के अधिक सेवन से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। हालांकि, इसमें प्रोटीन भी होता है जो सकारत्मक असर डाल सकता है, लेकिन बेहतर है दूध का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए।

शुगर में दूध पीना चाहिए कि नहीं, इसका जवाब आपको मिल गया होगा। यहां आपने शुगर में दूध के फायदे पढ़ें। हालांकि, इस समय सीमित मात्रा में ही दूध का सेवन करें। दूध का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें किसी तरह के स्वीटनर का इस्तेमाल न करें। वहीं, अगर डायबिटीज में दूध पीने से किसी तरह का जोखिम नजर आता है, तो दूध का सेवन बंद कर सकते हैं। इसके आलावा, अगर किसी को लैक्टोज इन्टोलेरेंस की समस्या है तो बेहतर है वो यहां बताए गए दूध के अन्य विकल्पों को ट्राई करें। अब डायबिटीज को मैनेज करने से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए Phablecare के वेबसाइट पर पब्लिश दूसरे लेख को भी पढ़ सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info